पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज निवासी बेडा पटटी होडल के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी शाबिर के अनुसार प्रधान सिपाही नरेंद्र व उनकी टीम को सोमवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि सोहना मोड़ पर एक युवक अवैध हथियार सहित सवारी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी में युवक की जेब से एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ।