फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। एवीटी स्टाफ ने एक युवक को कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। हथीन एवीटी प्रभारी दीपक गुलिया की टीम में तैनात हेड कांस्टेबल मुनफेद एवं अशोक कुमार ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर थाना बहीन क्षेत्र अंतर्गत गांव कोट से आली गांव के लिए जाने वाली सड़क के टी प्वाइंट से आरोपी साहिल को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार को कब्जा में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना बहीन में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट मोहम्मद इसराइल चौधरी ने यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सिर्फ लाठी और गोली की भाषा जानती है। गेस्ट टीचर ही नहीं इससे पहले किसान, मजदूर, कर्मचारी, कच्चे कर्मचारी, सफाई कर्मी समेत हर वर्ग इस सरकार के अत्याचार का शिकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले तो इस सरकार ने वादा किया था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर सभी अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा व बकाया वेतन का भुगतान भी किया जाएगा। सरकार बने भी 9 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन गेस्ट टीचरों को अब तक भी नियमित होने के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं और जब ये अध्यापक अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो यह सरकार उन पर लाठीचार्ज करके उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें