फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। साकरस से हंजनपुर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में नहेदा निवासी सहजाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस टीम गांव साकरस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहजाद अवैध हथियार लेकर सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जींस की बाईं जेब से अनलोड तमंचा और दाईं जेब से दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार व कारतूस कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी महेश चंद के अनुसार, बरामद हथियार और कारतूस की ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी कराई गई है। मामले में नियमानुसार आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें