संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। फिरोजपुर नमक गांव में एक महिला का बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर रॉड से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घायल इमदाद उर्फ इन्दा की शिकायत पर सदर नूंह थाना पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 5 अक्तूबर को गफांदी उर्फ मुन्नी के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो रहा था। महिला की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर इमदाद मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि इमरान और कासम ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि आलम ने लोहे की रॉड से उसके हाथ पर वार किया। अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने दोबारा बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल को नूंह अस्पताल से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
जांच अधिकारी यूसुफ खान के अनुसार, शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आलम, कासम, वाहिद, साहिद और इमरान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।