फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में नशे की लत के लिए परिवार, अध्यापक व पुलिस जिम्मेदार : डीजीपी

Tue, 27 Sep 2016 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक डॉ. केपी सिंह ने कहा है कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए परिवार, अध्यापक व पुलिस जिम्मेदार है। पंजाब यूनिवर्सिटी के एक अनुभव के आधार पर उन्होनें कहा की लगभग पचास प्रतिशत बच्चों को नशे की लत लगी हुई है। 
विज्ञापन


जहां परिवार के सदस्य तथा अध्यापक देख-भाल कर भी आंखे मूंदे रहते हैं, वहीं पुलिस विभाग में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। उन्होनें कहा कि थाने का वह एसएचओ जागरुक नहीं हो सकता जिसे यह ना पता हो कि उसके एरिया में नशा कहां बिकता है। और पता होने के बाबजूद भी उस पर रोक ना लगा पाने वाला थानेदारी के लायक नहीं है।

वे सोमवार को सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशन स्कूल में पंचायती राज में पुलिस की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पंच-सरपंचों को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें आध्यात्म से जुड़ी कई घटनाओं के माध्यम से पंच-सरपंचों को जागरुक करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें