फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेच रहे प्रॉपर्टी डीलर

Tue, 27 Sep 2016 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : file photo
विज्ञापन
राज्य सरकार ने शहर के लिए नियोजित ढंग से विकसित कराने के लिए जो मास्टर प्लान-2031 अधिसूचित किया हुआ है, उस प्लान का प्रॉपर्टी डीलर अवैध कॉलोनियां काटकर उल्लंघन कर रहे हैं। इससे शहर के नियोजित विकास का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियमों तथा टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग के निर्देशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। इसी को लेकर जिला नगर योजनाकार ने कार्रवाई करते हुए कई प्रॉपर्टी डीलरों तथा अवैध तरीके से जमीन खरीदने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में मामले दर्ज कराए हैं।

एसएचओ दीपचंद के अनुसार, जिला नगर योजनाकार की शिकायत पर विजय सिंगला, जगन नाथ, डालचंद, धर्मचंद, रहमानी निवासी हथीन, पलवल निवासी राधेश कुमारी, महेश, दिनेश, अशोक, सरोज बाला तथा मिंडकोला निवासी रामलाल एवं अंधरौला निवासी महमूद पर मामला दर्ज किया गया है। इन्होंने अवैध कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करते हुए जमीन खरीदने वाले जुगल किशोर व लीलू, प्याला निवासी राजेंद्र एवं अंधरौला निवासी महमूद के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

जिला नगर योजनाकार ने दर्ज एफआईआर में कहा कि शहर के लखनाका रोड पर स्थित कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई हैं। कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकडों में काटकर प्लॉट बनाकर बेचे गए हैं, इससे न केवल शहर के नियोजित विकास को धक्का लग रहा है, वहीं राजस्व का भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

हालत यह बनी हुई है कि शहर के चारों ओर प्रॉपर्टी डीलरों ने कृषि भूमि खरीदकर प्लॉटिंग की हुई है तथा न केवल मकान पुख्ता बनवा दिए हैं बल्कि दुकानें भी बना दी हैं। वाणिज्यिक कांप्लेक्स के नक्शे भी तैयार कराकर लोगों को दुकानें खरीदने के लिए लुभाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें