फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 14 Aug 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार बहनों का इकलौता भाई था, जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 18 वर्षीय युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्ता गंज बाजार निवासी शिवा के रूप में हुई। शिवा चार बहनों का अकेला भाई था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जीआरपी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि पलवल रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। युवक पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गुप्ता गंज बाजार निवासी शिवा के रूप में हुई। पहचान होने पर जीआरपी ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि शिवा चार बहनों का अकेला भाई था। शिवा की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें