फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से मानसिक, आत्मिक व आध्यात्मिक बल में होती है वृद्धि

विज्ञापन
पलवल सुगर मिल में योग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए अधिकारी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। महिला पतंजलि योग समिति की जिला इकाई के तत्वावधान में सुगर मिल कॉलोनी में शनिवार को पांच दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। मिल अधिकारी राजेंद्र देशवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। संयोजन सुगर मिल के निदेशक राजपाल जाखड़ ने किया। अध्यक्षता महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कुमरवती द्वारा किया गया। पहले दिन योग प्रचारक सतीश आर्य ने योगिंग-जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उदगीत प्राणायाम के अभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक घंटे योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। योग करने से शरीर स्वस्थ बुद्धि तेज और विचार सकारात्मक होते हैं। योग करने वाला व्यक्ति समाज व देश को एक नई दिशा देने का कार्य करता है। वह कभी बीमार नहीं पड़ता। वह देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता है। हमारी भारतीय सनातन वैदिक संस्कृति में योग का बहुत बड़ा महत्व है। शिविर में भाग लेने वाले साधकों में सुलोचना, रवि दत्त, मीनाक्षी, मीरा, लोकेश, सोनी, आरती, आलिया, सोनम शामिल थे। बुधवार को शिविर का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें