फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाएं जिले के किसान: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भारत सरकार ने समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए अभियान शुरू किया है। महात्मा गांधी किसान एवं पंचायत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए आयोजित बैठक में यह जानकारी उपायुक्त नरेश नरवाल ने दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत देश भर में आगामी 15 दिनों में अधिक से अधिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। लाभार्थी अपनी बैंक शाखा से 15 दिनों के अंदर संपर्क करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों के पास पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड हैं वे अपनी बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट को बढ़वा सकते हैं और निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड वाले किसान केसीसी की सक्रियता और नई सीमा को मंजूरी के लिए बैंक शाखा से संपर्क करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास केसीसी लिमिट है और वे पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए लिमिट मे वृद्धि के लिए भी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। उन्होने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उपायुक्त ने जिले के समस्त बैंको को भी निर्देश दिये कि वो इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करें व समस्त प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन हेतु एक सरल फॉर्म भी जारी किया गया है, जोकि बेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। जिले के संबन्धित विभागों को भी इस योजना की जानकारी किसानों तक स्वयं सहायता समूह व ग्राम पंचायत के माध्यम से पहुचाने के लिए निर्देश दिये। कृषि विभाग, पशु पालन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी किसानों को जागरूक करने और किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन हेतु उनकी भूमि के रिकार्ड सुगमता से उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड विनय त्रिपाठी व बीबी बंसल अग्रणी जिला प्रबंधक ने भी किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी साझी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें