फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: श्री विश्वकर्मा स्किल स्कूल में योग व संस्कारशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दुधोला स्थित श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में योग एवं संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सौरोत ने की, जबकि संयोजन संदीप शर्मा ने किया। योगाचार्य गुरमेश सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब और तामसिक आहार से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कुसंगति और दुर्व्यसन जीवन को पतन की ओर ले जाते हैं। अच्छे संस्कार और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, चक्रासन, धनुरासन सहित सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में कुलदीप, विकास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें