पलवल। हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से जिले के राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक उपचार किट वितरण अभियान की शुरुआत बुधवार को उपायुक्त एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार व प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और विद्यालयों में आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार की उपलब्धता आवश्यक है उपायुक्त ने बताया कि खेलकूद या अन्य गतिविधियों के दौरान बच्चों को चोट लगने की स्थिति में तुरंत प्राथमिक सहायता मिलने से गंभीर समस्या से बचाव संभव है। किट में एंटीसेप्टिक लिक्विड, कॉटन, बैंडेज, पट्टियां, थर्मामीटर सहित आवश्यक सामग्री शामिल है। उन्होंने विद्यालयों में प्राथमिक उपचार व सीपीआर संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और किट की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रेडक्रॉस व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद