फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना रक्षा दल की यात्रा का शंखनाद 15 को

Sun, 22 Sep 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास ने रविवार को समाजसेवी व हजकां नेता के कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने संतों के साथ धोखा किया है। इससे बृज क्षेत्र के संत दोबारा 15 अक्टूबर को यमुना रक्षक दल की बैठक कर यात्रा का शंखनाद करने पर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन



संत जय कृष्ण दास ने यात्रा को सफल बनाने के लिए हरियाणा के दौरे शुरू कर दिए हैं। इसके तहत उन्होंने रविवार को राकेश तंवर के पृथला स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में समाज सेवी व हजंका नेता राकेश तंवर के पिछले दिनों यमुना रक्षक दल की यात्रा में दिए सहयोग को देखते हुए उन्हें हरियाणा का प्रधान नियुक्त किया।

इस अवसर पर मौजूद रक्षादल के राष्ट्रीय महासचिव हरीश कुमार, भोले बाबा, भारतीय किसान यूनियन के मथुरा के जिलाध्यक्ष रितराम जी, साधु बाबा सहित अन्य ने राकेश तंवर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर समर्थन दिया। संत जय कृष्ण दास जी ने कहा कि यमुना के जल को शुद्ध कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो पद यात्रा यमुना शुद्धीकरण को लेकर निकाली थी, उसके साथ दिल्ली में पहुंचने पर केंद्र के मंत्रियों ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर की बैठक में दिल्ली, हरियाणा व यूपी की सरकारों से यमुना के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग भी की जाएगी।

संत ने कहा कि हथनी कुंड बैराज से यमुना में इतना जल छोड़ा जाए कि मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने पर लोग अपनी प्यास बुझा सकें। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि संतों का उन्हें जो आशीर्वाद मिला है, वे उसको पूरा करने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं। क्योंकि जब शुद्ध जल ही नहीं रहेगा तो इंसान ही कहां बच पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें