फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर, महिला की मौत

Sun, 22 Sep 2013 12:07 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के मतलौडा में गांव नारा के पास एक स्कूल जीप ने सड़क के साथ खड़ी भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। इससे बुग्गी के नीचे बैठी महिला ओमी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में जीप में बैठा स्कूल स्टाफ बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से जीप को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नारा निवासी ओमी देवी (48) पत्नी रामफल शनिवार सवेरे आठ बजे भैंसा बुग्गी लेकर खेत में चारा लेने गई थी।

उनका खेत पानीपत जींद सड़क के साथ लगता है। इसी दौरान बारिश आने पर वह बुग्गी को रोककर भैंसें को एक साइड में पेड़ से बांधकर दिया। बाद में खुद बारिश से बचने के लिए बुग्गी के नीचे बैठ गई। इसी दौरान एक स्कूल की जीप पानीपत से स्टाफ सदस्यों को लेकर सफीदों की ओर जा रही थी। लेकिन अचानक जीप का संतुलन बिगड़ गया और सीधे बुग्गी से टकरा गई। जिसने नीचे बैठी महिला को कुचल दिया और बुग्गी भी टूट गई। घटना के बाद से जीप चालक जीप को छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानीपत ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जीप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें