फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन शांति के लिए विधायक ने किया हवन यज्ञ 

Mon, 28 Nov 2016 04:37 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अमन शांति कायम रहे इसको लेकर कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने मीनार गेट चौक पर हवन का आयोजन किया। कार्यक्रम में दलाल ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए थे उन पर सरकार खरी नही उतर रही है।
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि सरकार ने 500 व 1000 के नोट पर पाबंदी गलत समय पर लगाई है। जिसकी सबसे अधिक मार गरीब व किसान पर पड़ रही है। नोटबंदी के 20 दिन बाद भी लोगों को राहत नही मिल पा रही है। अस्पतालों में बीमार लोगों का इलाज नही हो पा रहा।

उन्होने कहा कि शादी वाले घरों में लोगों का बजट बिगड़ा हुआ है। लोगों को कई-कई घंटो बैंकों के बाहर लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हवन के माध्यम से चाहते हैं कि शहर व आसपास के क्षेत्र में शांति कायम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें