गांव खिल्लूका के चौकीदार रफीक से गाँव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति ने पुलिस को रिश्वत देने के नाम पर 37500 रूपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कर दी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता सेे लेते हुए डीजीपी केपी सिंह को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने हथीन के डीएसपी बलवीर सिंह को लिखित निर्देश देकर गहन जांच के आदेश दिए हैं।
रफीक ने मुख्यमंत्री को शिकायत की है कि उसका व उसके एक रिश्तेदार के बीच विवाद था, विवाद के चलते एक बाइक पुलिस ने पकड़ ली। इसी बाइक को पुलिस से छुड़ाने के लिए तथा पुलिस की कथित कार्रवाई से बचाने के लिए गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने 37500 रुपये ठग लिए। उक्त ठग ने थानेदार को जूता पहनाने तक के लिए 8000 रुपये ले लिए।
इसके अलावा पलवल कोर्ट में ले जाकर भी 17000 रुपये लिए तथा डराया धमकाया कि यदि मांगी गई राशि नहीं दी तो पुलिस पकड़ लेगी। मामले पर डीएसपी बलवीर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।