फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर घरों और मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
हथीन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिले में दशहरा पर्व पर बेशक इस बार रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन नहीं हुआ और न ही शोभायात्रा निकाली गई, लेकिन घरों, मंदिरों में दशहरा पर्व के अवसर पर विशेष पूजन किया गया। इतना ही नहीं लोगों ने शस्त्र पूजन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से हूडा सेक्टर-2 स्थित एसपीएस स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर जहां शस्त्रों की पूजा की गई, वहीं दशहरा पर्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष विजय पटेल ने की जबकि पूर्व पार्षद चंदीराम गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने कहा कि विजयदशमी कभी सबसे प्रमुख शौर्य और शक्ति की उपासना का त्योहार होता था। नवरात्र में मां दुर्गा ने 9 दिन तक राक्षसों से लड़ाई लड़ी। महिषासुर और रक्तबीज सहित सभी राक्षसों का संहार कर शांति की स्थापना की थी। आज हम लोगों ने शास्त्रों को तो याद रखा पर हम शस्त्रों को भूल गए। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सतीश कौशिश, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, विकास शर्मा, मूर्ति शर्मा, संगीत गर्ग, सविता शर्मा, राहुल बजरंगी, जसवंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
गोसेवा के लिए किया गया सम्मानित
गोमाता के उपचार के लिए दवाइयां उपलब्ध कराने वाले राधिका फार्मा से संदीप कौशिश, पवन मेडिकल से सुरेंद्र कौशिक, मृत गोवंश के लिए जेसीबी की सहायता देने वाले कपिल देशवाल, पवन देशवाल, गोरक्षा समिति होडल टीम व अन्य गो रक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के साथ राष्ट्र रक्षा का संकल्प
हथीन। सत्यनारायण मंदिर पर रविवार को श्रीराम युवा संगठन (राम सेना) द्वारा विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक प्रवीण डागर व विशेष अतिथि नरेंद्र विधूड़ी व भाजपा जिला प्रधान चरण सिंह तेवतिया रहे। इस मौके पर नेपाल राघव, मुनीष भारद्वाज, खिलोनी राम, श्रीराम युवा संगठन के अध्यक्ष अनिल कौशिक और बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक भारत भूषण, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष धीरज मंगला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें