हथीन। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि न. 41 संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक पब्लिक हेल्थ विभाग स्थित यूनियन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राहिल खान ने जबकि संचालन सचिव मनीराम तेवतिया द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय पलवल पर त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राहिल खान ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के असंवेदनशील रवैया के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। सरकार एनपीएस और यूपीएस पेंशन योजनाओं के नाम पर कर्मचारियों को धोखा देने का काम कर रही है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार को पुरानी पेंशन योजना पूर्णतः बहाल करनी चाहिए। डिमिनिशिंग पॉलिसी लागू करके स्थाई पदों की संख्या को घटाया जा रहा है। वहीं, जनसंख्या के अनुपात में स्थाई पदों में वृद्धि की जानी चाहिए। कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को महंगाई और मकान किराया भत्ता देने, पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटरों के मानदेय में वृद्धि आदि मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ़ आगामी रणनीति पर काम किया जाएगा। संवाद