फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गौरव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। रिंडका गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। हथीन थाना अंतर्गत चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार के अनुसार अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में दहेज सामान की बरामदगी के प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सिहोल गांव निवासी महिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटियों ज्योति और अनीता की शादी 26 अप्रैल 2019 को रिंडका के रहने वाले यशपाल और गौरव के साथ अपनी हैसियत से अधिक दहेज देकर की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुर वीरेंद्र, सास सविता, पति गौरव, जेठ यशपाल और ननद पूनम उनकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए परेशान करने लगे और बुलेट बाइक की मांग पर अड़े रहे। मायके वालों के अनुसार अनीता ने कई बार समझाया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, फिर भी उसे लगातार मानसिक दबाव झेलना पड़ा। सात फरवरी को सूचना मिली कि अनीता ने ससुराल में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें