फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में विदा हुई मजदूर की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपमंडल के गांव बडौली से मंगलवार को मजदूर सतवीर की बेटी प्रियंका हेलीकॉप्टर में विदा हुई। यह नजारा देखने को बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बेटी के परिवार वालों की आंखों से आंसू झलक उठे। पिता का कहना था कि उन्होंने कभी सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि उनकी बेटी इस तरह से विदा होगी। उनके दामाद मनोज ने यह सब कर उनकी झोली में खुशियां डाल दी हैं। वहीं मनोज का कहना था कि उसने ऐसा कर अपने दादा का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन

सतवीर की बेटी प्रियंका की शादी हथीन उपमंडल के गांव हुडीतल निवासी मनोज के साथ तय थी। मंगलवार को जहां बराती कारों से बडौली गांव पहुंचे वहीं दूल्हा मनोज अपनी दुल्हन प्रियंका को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा। इस बात की जानकारी जब प्रियंका व उसके परिजनों को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रियंका के पिता सतवीर अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ हेलीपैड पर पहुंचे। मनोज के हेलीकॉप्टर से उतरते ही पुष्पवर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया। उसे बैंड बाजों के साथ घर तक ले जाया गया। जहां फेरे होने के बाद मनोज अपनी दुल्हन को कार से हेलीपैड तक लेकर गया। वहां से दोनों हेलीकाप्टर में सवार होकर हुडीतल गए।
दूल्हा बने मनोज ने बताया कि उसके दादा पोस्टमास्टर थे। उनका सपना था कि पोता अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से लेकर आए। दादा के इसी सपने को पूरा करने के लिए वह हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराने आया है। दूल्हे के चाचा मुकेश ने मनोज व प्रियंका को आशीर्वाद देकर हेलीकाप्टर में बैठवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें