फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर घास काट रहे कर्मचारी की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक को मौके छोड़ भाग गया आरोपी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केजीपी एक्सप्रेसवे स्थित पेलक इंटरचेंज के पास सड़क किनारे घास काट रहे कर्मचारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। चांदहट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला फरीदाबाद के गांव मौजपुर निवासी गजे सिंह ने बताया कि बेटा टेकचंद (24) केजीपी एक्सप्रेसवे के लिए ठेके पर सड़क किनारे घास काटने का काम करता था। सोमवार को टेकचंद केजीपी एक्सप्रेसवे पर स्थित पेलक इंटरचेंज के समीप सड़क किनारे घास काट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेकचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें