फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक साल बाद शुरू हुआ नगीना पंचायत समिति का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। करीब एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद नगीना पंचायत समिति की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। पंचायत समिति कार्यालय में शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) विशाल आजाद की अध्यक्षता में ब्लॉक समिति सदस्यों और चेयरमैन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और पंचायत समिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चेयरमेन अरशद ने कहा कि रुके हुए विकास कार्यों को अब किया जाएगा। बैठक में कई ब्लॉक समिति मेंबर उपस्थित रहे। उलेटा से मेंबर बीरबल ने कहा कि जल्द की विकास कार्यों को कराकर जनता के दुखों को दूर किया जाएगा। गौरतलब है कि पंचायत समिति का कार्य पिछले काफी समय से अविश्वास प्रस्ताव और उससे जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण प्रभावित रहा था। इसी बीच समिति के चेयरमैन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि यह एक नियमित बैठक थी, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहींए खुशपुरी से ब्लॉक समिति सदस्य निसार खान ने बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक चेयरमैन पर लगे करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस तरह की बैठकों का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कदम भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें