फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जनाचोली के बनी वाले मंदिर में बोरवेल लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
जनाचोली स्थित बनी वाले मंदिर परिसर में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग ने पेयजल बोरवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। जूनियर इंजीनियर गुरमीत सिंह ने इससे पहले विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के अनुसार, परिसर में संचालित विद्यालय के करीब 150 बच्चों और आसपास के ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बोरवेल लगने से अब लगभग 10 हजार ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। समिति ने बताया कि मंदिर के महंत बाबा गौतम श्रीकृष्ण द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गई है। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने सरकार और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें