फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भाकियू की मांग, एनसीआर से बाहर किया जाए पलवल

विज्ञापन
जिले को एनसीआर से बाहर करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समंदर सिंह चौहान ने की, जबकि मंच संचालन ज्ञान सिंह चौहान ने किया। राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में 16 से 18 जून को हरिद्वार में होने वाले यूनियन के वार्षिक शिविर में किसानों को आमंत्रित किया गया।



बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि पलवल जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि एनसीआर में शामिल होने से किसानों को लाभ की बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 15 जून को इस मांग को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से एनसीआर सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा और सांसदों व विधायकों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें समंदर सिंह चौहान को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें