पलवल। रेलवे पुलिस को पलवल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक महिला का शव मिला है। शव की पहचान हो पाई है। पुलिस ने पहचान व पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जीआरपी में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई चंद्रपाल के अनुसार शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि प्लटेफार्म नंबर पांच पर दिल्ली की तरफ बैंच के साथ एक महिला मृत अवस्था पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष है तथा उसने संतरी रंग का छापेदार सूट पहना हुआ है। मृतका के पास से पंजाब के सर हिंद से दिल्ली तक का रेल टिकट व सरहिंद का बस टिकट मिला है। देखने में महिला पंजाब की मालूम होती है।