फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया बेटी बचाओ अभियान जिले में फिसड्डी साबित हो रहा है। यहां लोगों को लगातार जागरूक करने के बावजूद आए दिन महिलाओं से दुष्कर्म, छेड़छाड़ व दहेज उत्पीड़न की वारदात आम हो गई हैं। सरकार द्वारा महिला अपराधों के कानूनों में किए गए संशोधन का भी अपराधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चाकू के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने, स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने, छात्रा का अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने व विवाहिता के दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ व अप्राकृतिक यौन शोषण करने के मुकदमे दर्ज किए हैं। अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहले मामले में जांच अधिकारी एएसआई अमलेश के अनुसार एक 20 वर्षीय महिला ने हसनपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि 27 जुलाई को उसका पति किसी काम से पड़ोसी गांव गया था तथा उसके सास-ससुर दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास गए थे। उसी दौरान करीब 11 बजे गांव निवासी नरेश उर्फ भोला, टिंकू घर में घुस आए। पीड़िता कमरे में अकेली लेटी हुई थी। आरोपी नरेश ने उसका मुंह दबाकर गर्दन पर चाकू रख दिया तथा कहा कि आवाज की तो जान से मार दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके पति को जान से मार देंगे। पति के घर आने पर पीड़िता ने आपबीती उसे बताई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
दूसरे मामले में जांच अधिकारी हवलदार उषा देवी के अनुसार एक युवती ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि आदर्श कॉलोनी निवासी पवन उसके साथ पढ़ता था, जिसकी वजह से वह उसे जानती है। आरोप है कि पवन ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए तथा बार-बार उसे मिलने के लिए कहता है। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने 3 अगस्त को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में जांच अधिकारी अमलेश के अनुसार एक 15 वर्षीय छात्रा ने हसनपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वह गांव के ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 2 अगस्त को गांव निवासी रामू, सचिन व मनोज ने घर से स्कूल तक उसकी पीछा किया। दोपहर को जब वह घर जा रही थी तो तीनों आरोपी स्कूल के गेट पर खड़े मिले। आरोप है कि रामू ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया। छुड़ाने की कोशिश करने पर आरोपी ने बाल खींचकर बाइक पर बैठाने की प्रयास किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौथे मामले में एएसआई अमलेश के अनुसार एक 24 वर्षीय महिला ने हसनपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 8 फरवरी 2015 को उसकी शादी गांव घसेड़ा में हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। अधिक दहेज की मांग पर पीड़िता को उसका पति, जेठ, सास, ससुर, उनका मामा प्रताड़ित करते थे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन शोषण करता था तथा विरोध करने पर मारपीट करता था। आरोप है कि पीड़िता के जेठ ने रसोई में काम करते समय उसके साथ छेड़छाड़ की। जब इसकी शिकायत उससे घरवालों से की तो उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, 3 के खिलाफ केस दर्ज
हसनपुर। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को वह विद्यालय गई थी। लंच में उसकी तबियत खराब होने के कारण वह दवाई लेने के लिए घर जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके बाल पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने आरोपियों का विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीडिता ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया और मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें