फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरते समय घायल हुई महिला ने तोडा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस से उतरते समय टायरों के नीचे आई महिला, मौत
विज्ञापन

होडल। बेटे के साथ आ रही एक महिला प्राइवेट बस से उतरते समय घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हसनपुर निवासी सतेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को वह अपनी मां के साथ बस में सवार होकर जा रहा था। चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इस दौरान सवारियों ने चालक को धीमी गति से बस चलाने को कहा, लेकिन चालक नहीं माना। जब वह हसनपुर चौक पर अपनी मां को बस से उतारने लगा तो चालक ने बिना देखे बस चला दी। इस कारण उसकी मां बस के पिछले टायरों के नीचे आ गई। इसके बाद घायल मां को उपचार के लिए पलवल ले जाया गया, लेकिन वहां से नलहड के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में मां ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें