फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए प्रत्येक रविवार को मनाएं ड्राई डे: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम को हर रविवार मनाएं ड्राई डे
विज्ञापन

पलवल। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि घरों के आसपास या रास्तों में छोटे-छोटे गड्ढों में पानी भर जाता है, जिनमें मच्छर पनपते हैं। इनके अलावा घरों में हौदी, कूलर के पानी में मच्छर पनपने लगते हैं। इसलिए डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए लोगों को हर रविवार को ड्राई डे मनाना चाहिए। लोगों को सप्ताह में एक बार घरों में प्रयोग किए जा रहे कूलर के पानी को पूरी तरह से सुखाना चाहिए और कपडे़ से रगड़कर साफ करना चाहिए। पानी की टंकी, हौदी में भरे पानी को सप्ताह में एक बार खाली करना चाहिए। इससे पानी में पल रहा मच्छर का लार्वा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मलेरिया उन्मूलन टीमों को ठहरे हुए पानी में काला तेल और टेमिफोस की दवाई डालने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति पर रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें