गांव गहलब में शहीद के समाधि स्थल पर पौधरोपण करते भूतपूर्व सैनिक।
- फोटो : Palwal
हथीन/पलवल। समीपवर्ती गांव मिंडकौला स्थित पुलिस चौकी परिसर में रविवार को स्टाफ के लोगों एवं पंचों सरपंचों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर आए सभी लोगों ने पौधरोपण के महत्व और उसे कार्यरूप देने पर बल दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी यशपाल चौहान ने कहा कि सभी पुलिस थानों एवं चौकियों को हरा भरा रखने का अभियान पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजराणिया के आदेश पर शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रविवार का पौधरोपण भी शामिल है। इस मौके पर जीता खेडली के पूर्व सरपंच लक्खीराम सौलंकी, जैनपुर के पूर्व सरपंच तुलाराम, मिंडकौला गांव के वर्तमान सरपंच के पति देवी सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जिला सैनिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में जल शक्ति अभियान के तहत गांव गहलब में शहीद सुनील सहरावत के समाधि स्थल पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंग कमांडर केके यादव ने की जबकि संचालन वेटरेंस इंडिया के जिला प्रधान ललित कुंडू ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत वातावरण व जल संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया हुआ है, क्योंकि वृक्षों से ही वातावरण व जल का संरक्षण संभव है। इस अवसर पर सूबेदार सतीश कुमार, ओमप्रकाश, योगेश, सूबेदार धन सिंह, हवलदार नंदकिशोर, हवलदार वेद प्रकाश, महेश डागर व ग्रामीण सरपंच नरेंद्र सिंह सहरावत, योगेंद्र सिंह सहरावत, शीश राम, किशन फौजी, लखन पहलवान, विवेक सहरावत मौजूद थे।