फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। घर में घुसकर 30 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी अंजू के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 फरवरी की रात आठ बजे गांव निवासी एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने जब दरवाजा खोला तो वह घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी सास वहां आ गई। उसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें