हथीन। केंद्र सरकार ने नए बजट में सभी जिलों में बड़े आयुष्मान अस्पताल खोलने की घोषणा कर चुकी है। पलवल जिले में भी एक ऐसा अस्पताल खोला जाना तय हुआ है। इस अस्पताल को हथीन में खोले जाने की मांग तेज हो गई है। बीजेपी विधायक प्रवीण डागर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समक्ष इस मांग को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हथीन में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। मुख्यमंत्री इस संदर्भ में इस दौरान घोषणा कर सकते हैं। प्रवीण डागर का कहना है कि हथीन विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पलवल जिले के अन्य भागों से पिछड़ा हुआ है। जन्म मृत्यु दर एवं महिलाओं की प्रसव मृत्यु दर भी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले हथीन में ज्यादा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान हॉस्पिटल प्रत्येक जिले में खोलने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिले का पहला आयुष्मान अस्पताल हथीन में खोलने की मांग न्याय संगत है।