फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नारी शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जिले में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जनाचौली, दीघोट, खांबी, उटावड़, सिहोल और अलावलपुर सहित कई गांवों में भजन मंडलियों के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। यह अभियान 13 अप्रैल से शुरू होकर 10 दिनों तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि भजन मंडलियां लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरल और रोचक तरीके से संदेश पहुंचा रही हैं। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण को जन-आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि इसका प्रभाव अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें