पलवल।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों से फसल अवशेष पराली न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उपायुक्त ने किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर एसएमएस, मल्चर और रोटावेटर जैसी मशीनों से पराली का वैज्ञानिक प्रबंधन करने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर 5,000 से 30,000 रुपये तक जुर्माना, एफआईआर और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री की जाएगी। इसके तहत किसान दो सीजन तक एमएसपी लाभ से वंचित रह सकते हैं। संवाद