फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान नसीमा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नफीसा की शादी करीब चार वर्ष पहले अफजल, निवासी कालाखेड़ा के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि अफजल के किसी अन्य महिला से कथित संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने नफीसा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि नफीसा ने स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें