फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर डंडे से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव निवासी नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 27 जून की रात करीब 10 बजे महिला गली से होकर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में नरेश शराब के नशे में डंडा लेकर खड़ा था। उसने महिला का हाथ पकड़ लिया, उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर घूंसे और थप्पड़ मारे और डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें