फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले से विवाहिता परेशान: अभद्रता तो कभी छेड़छाड़... 23-24 जून की घटना जान पति का खौला खून, पुलिस से की शिकायत

Thu, 10 Jul 2025 06:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पीड़िता के पति ने घटना की सूचना डीएसपी कार्यालय को व्हाट्सएप पर दी। महिला ने गदपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 23 जून की रात बिजली न होने के कारण वह घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव का युवक टिनी उर्फ कृष्ण अपने साथी के साथ बाइक पर वहां से गुजरा। पहले वह दोनों हंसते हुए चले गए। कुछ देर बाद लौटकर महिला को अश्लील इशारे कर भाग निकले। अगले दिन सुबह फिर से टिनी ने यही हरकत दोहराई।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले भी उनके घर के पास आकर अभद्र व्यवहार कर चुका है। कुछ समय पहले जातिसूचक शब्दों को लेकर उसके पति से विवाद भी हुआ था। महिला ने छत से पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे अपने पति को दिखाया।
विज्ञापन

पीड़िता के पति ने घटना की सूचना डीएसपी कार्यालय को व्हाट्सएप पर दी। महिला ने गदपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें