फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बंदर के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
3 अगस्त को घर के चौक में बैठी महिला पर बंदर ने किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन


पिनगवां। कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर के हमले का शिकार हुई एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शनिवार देर रात सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम छा गया है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
ग्राम निवासी विनोद कुमार वालोचा ने जानकारी देते हुए बताया कि 75 वर्षीय सरोज रानी गत 3 अगस्त को अपने घर के चौक में बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें पिनगवां के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज शुरू हुआ इलाज के दौरान उन्हें रेबीज के 4 इंजेक्शन भी लगाए जा चुके थे।
विज्ञापन

विनod कुमार ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शनिवार रात लगभग 9 बजे अचानक सरोज रानी की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन जल्दबाजी में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात लगभग 2 बजे सरोज रानी ने दम तोड़ दिया।
इस दुखद घटना के बाद पिनगवां के लोगों में भारी डर और गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि लोगों का अपने ही घरों और छतों पर बैठना खतरे से काम नहीं है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने की मांग की है जिससे गांव में दहशत काम हो सके।
विज्ञापन

कोट
बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही टीम गठित की जाएगी। बंदर के काटने से महिला की मौत हुई है उसकी जानकारी जुटा कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अंकित कुमार, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी, पिनगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें