फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Fri, 19 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल-सोहना मार्ग पर हादसे के बाद बाइक सवार फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-सोहना रोड पर टहरकी बस अड्डे के समीप गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को तेज रफ्तार बाइक ने उस समय टक्कर मार दी जब वह सड़क पार कर रही थी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। गदपुरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि धतीर गांव निवासी नरवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह निजी काम से सोहना जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि एक बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी, तभी आगे चल रहा बाइक चालक महिला से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


नरवीर ने तुरंत महिला को सड़क से हटाकर किनारे किया और धतीर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला नागरिक अस्पताल पलवल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतका के शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें