संवाद न्यूज एजेेंसी
हथीन। बहीन में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। बहीन थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान बहीन निवासी दुलारी के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र विकास के साथ बाइक से जा रही थी। अचानक उसको चक्कर आ गए। वह बाइक से नीचे गिर गई। उसकी मौत हो गई। बाइक गांव के अंदर धीमी गति से चल रही थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।