फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। नेशनल हाईवे स्थित गांव मित्रोल में वाहन के इंतजार में खडी एक महिला को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि गांव बामनीखेड़ा निवासी देवीचरन ने पुलिस को शिकायत दी है। देवीचरन ने बताया कि 9 नवंबर को वह अपने बेटे सोनू, पत्नी सुशीला व पुत्रवधू बिमलेश के साथ गांव मित्रोल में रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात के लगभग 9 बजे वह मित्रोल फ्लाई ओवर के निकट वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान एक चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी पत्नी सुशीला व पुत्रवधु बिमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद घायलों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी पत्नी सुशीला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें