फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में योग सम्राट बने बहादुर देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। मन्डनाका में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भारत योग सम्राट का खिताब पुरुष वर्ग में बहादुर देशवाल को जीत लिया। दुष्यंत व जगत सिंह उप विजेता रहे। वहीं, लड़कियों के वर्ग मे कुमारी विधि विजेता तथा ज्योति, सृष्टि उप विजेता रही। पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में उमंग, निपुण कश्यप, कुंज, आठ से 12 वर्ष के आयु वर्ग में अंश, प्रीत सिंह, तेजस विजेता रहे। इसी तरह 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में जगत सिंह राघव, देवांश गुप्ता, तेजस, इशू यादव विजेता रहे। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बहादुर देशवाल, युजादिल, कार्तिक, हर्ष कुमार आशीष विजेता रहे। इसी प्रकार लड़कियों के पांच वर्ष से आठ वर्ष के वर्ग में कुमारी ज्योति, निधि, कनिष्क, आठ से 12 वर्ष के वर्ग में हरप्रीत कौर, सैया गुप्ता, गिरिशा। 12 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग में पुरोधी, पूर्वी, अंशु विजेता रहे। 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में भावना, विनीता, ममता, 18 से 21 वर्ष के आयु वर्ग में कुमारी ज्योति, हिमांशी, अनुराधा, कसक, 21 से 24 वर्ष के आयु वर्ग में सोनू, सृष्टि, नीरज विजेता रही। 24 से 30 वर्ष आयु वर्ग में ज्योति मेघवाल, पूजा ,स्वामी एवं पूजा विजेता रही। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा योगाचार्य गुरुमेश सिंह ने की। विजेताओं को पूर्व विधायक प्रवीण डागर एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने पुरुष्कार दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें