फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गृह क्लेश में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। कस्बे के अकबरपुर रोड स्थित बाग वाली मस्जिद के पास रविवार सुबह गृह क्लेश के चलते एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की पहचान सहरीन पत्नी वहीद के रूप में हुई है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुबह महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें