फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लाल बत्ती लगी कार पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों की अनदेखी कर लाल बत्ती और भारत सरकार लिखकर चल रही दिल्ली नंबर की कार को पुलिस ने इंपाउंड किया है। कार के शीशों पर डार्क ब्लैक फिल्म भी लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार, वाहन दिल्ली में तैनात एक एसडीएम के ड्राइवर की है।
विज्ञापन

एसपी कमांडो टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गश्त के दौरान कार को रुकवाकर जांच की। पुलिस ने कार को इंपाउंड कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कमांडो राजकुमार ने बताया कि निजी वाहन पर लाल बत्ती और सरकारी पद का संकेत देने वाले चिह्नों का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें