फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदकर महिला ने दी जान: कपड़ों के आधार पर की जा रही पहचान की कोशिश, सवाल- क्यों उठाया ऐसा कदम

Tue, 12 May 2026 05:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

सोमवार देर शाम अलावलपुर चौकी के पास करीब 26 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने शव निकाला। शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर चौकी के समीप सोमवार देर शाम करीब 26 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी खोजबीन और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन

अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए और कपड़ों के आधार पर जानकारी साझा कर रही है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना पुलिस और अलावलपुर चौकी प्रभारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि महिला कहां की रहने वाली थी और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें