फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रेम प्रसंग में पैथोलॉजी लैब संचालक की हत्या में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था लक्ष्मण, एक सप्ताह बाद नहर में मिला था शव - दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तारपलवल। हसनपुर कस्बे में स्थित राधे पैथोलॉजी लैब के संचालक लक्ष्मण की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी महिला के पति और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी, जिसमें महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इस तरह खुला हत्याकांड का राज
थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि मृतक लक्ष्मण, कस्बा हसनपुर में राधे पैथोलॉजी लैब का संचालन करता था। 4 दिसंबर 2024 को वह अचानक लापता हो गया था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 11 दिसंबर 2024 को यूपी पुलिस को कोसीकलां सिंचाई माइनर से एक अज्ञात शव मिला। जिसकी पहचान लापता लक्ष्मण के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।



प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लक्ष्मण का अपने ही लैब में काम करने वाले टेक्नीशियन लक्ष्मण की पत्नी गुड्डी से प्रेम संबंध था। जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई, तो उसने नौकरी छोड़ दी और मथुरा चला गया। लेकिन मृतक लक्ष्मण और गुड्डी का संपर्क जारी रहा। मृतक ने गुड्डी को ओमेक्स सिटी में एक मकान भी दिलवाया था। इसी दौरान गुड्डी का दूसरा प्रेमी राजेंद्र भी उसके संपर्क में आया। दोनों ने मिलकर लक्ष्मण की हत्या की साजिश रची। 4 दिसंबर को गुड्डी ने लक्ष्मण को अपने घर बुलाया। जहां उसने और राजेंद्र ने मिलकर साड़ी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद राजेंद्र, गुड्डी और उसके पति लक्ष्मण ने मिलकर शव को कोसीकलां सिंचाई माइनर में फेंक दिया।
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी
हत्या की जांच के दौरान पुलिस को गुड्डी और उसके प्रेमी शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में शामिल गुड्डी के प्रेमी राजेंद्र और उसके पति लक्ष्मण को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब गुड्डी को भी पुलिस ने 18 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल साड़ी, वैगनआर कार और मृतक की बाइक को बरामद कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

वर्जन
थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि महिला आरोपी गुड्डी को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि हत्या से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अब मामले में और गहराई से जांच कर रही है कि कहीं और लोग भी इस साजिश में शामिल थे या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें