संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव बिछोर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक मकान की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और संदूक का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये की नकदी, एप्पल मोबाइल फोन, करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर बिछोर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिछोर निवासी इखलाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात चोर उसके घर में घुस गए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और संदूक का ताला तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन, चांदी के जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जाएगा।