फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मांगों को लेकर 15 जुलाई को करेंगे सीएम आवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय पब्लिक हेल्थ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राहिल खान ने की और संचालन सचिव मनीराम तेवतिया ने किया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। संगठन की ओर से 24 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस उपेक्षा के चलते कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

राज्य उप प्रधान रमेश डागर ने कहा कि 20 जून को करनाल में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 15 जुलाई को कुरुक्षेत्र के देवीवाल पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसमें जन स्वास्थ्य, भवन एवं मार्ग निर्माण तथा सिंचाई विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मांग पत्र में कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी, समान वेतन, एलटीसी भुगतान, कैशलेस मेडिकल स्कीम, 30 लाख दुर्घटना क्षतिपूर्ति और पुरानी पेंशन योजना बहाली जैसी मांगें शामिल हैं। यूनियन ने एकीकृत पेंशन योजना को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। बैठक में राज्य उप प्रधान रमेश डागर, वरिष्ठ उप प्रधान टेकचंद, नूंह जिला प्रधान खुर्शीद अहमद सहित नौ ब्रांचों के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें