पलवल। केजीपी पर ट्रक की टक्कर से कार सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने पति की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जिला अलवर (राजस्थान) के बहरोड़ निवासी विनोद ने बताया कि वह पत्नी कृष्णा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दो गाड़ियों में पिता की अस्थियों को लेकर गंगाजी जा रहे थे। केजीपी पर छज्जूनगर टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।
जब वे ट्रक रोककर चालक से बात ही कर रहे थे, तभी एक दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक व उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पीड़ित सहित उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। संवाद