फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुकान के सामने शराब पीने से मना किया तो परिवार को पीटा

Wed, 12 Jun 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। दुकान के सामने बैठकर सरेआम शराब पीने के मना करना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और दुकानदार के परिवार को जमकर पीटा। आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रोहताश के अनुसार पुराना जीटी रोड स्थित भवन कुंड निवासी आदित्य सिंगला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी तीन दुकानें हैं। 10 जून की रात करीब 10 बजे एक युवक उनकी दुकान के सामने बैठकर शराब पी रहा था। उसने दुकान के सामने शराब पीने से मना किया तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने साथी को मौके पर बुला लिया। दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां, पिता संजय कुमार, चाचा शैलेंद्र कुमार, ताऊ का लड़का प्रदीप कुमार ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में उसकी मां नीचे गिरने से घायल हो गईं। शिकायत में कहा है कि हमला करने वालों में सैय्यद वाडा मोहल्ला गुप्ता गंज निवासी निखिल व उसका साथी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें