फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हरियाणा के सीएम ने खुद कर दी पुष्प वर्षा... नारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
पलवल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में एक बूथ प्रमुख को मंच पर बुला पुष्प भेंट कर सम्मानित - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। सुबह छह बजे से ही अनाज मंडी में पहुंचे लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में उस समय जोश भर गया, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ ही हाथों में फूलों की टोकरी लेकर कार्यकर्ताओं पर बरसानी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री के इस तरह से कार्यक्रम स्थल पर पांडाल के अंदर बैठे लोगों के बीच जाकर पुष्प वर्षा करना अपने आप में एक अनूठी पहल थी। मुख्यमंत्री के पुष्प वर्षा करते ही पांडाल में उपस्थित जनसमूह द्वारा लगाए गए मुख्यमंत्री जिंदाबाद, पीएम मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर उनके साथ पुष्प वर्षा करने में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने सारथी की भूमिका निभाई तथा हाथों में टोकरी लेकर मुख्यमंत्री के साथ पुष्प वर्षा करते रहे। मुख्यमंत्री पुष्प वर्ष करते हुए मंच पर पहुंचे तथा वहां उपस्थित पार्टी नेताओं पर भी पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर जनसमूह का अभिवादन किया तथा उसके बाद बूथ प्रमुखों जितेंद्र कुमार, अजब सिंह, नरेश कुमार, सुशील फौजी, आशोक कुमार, जितेंद्र कौशिक, रमेश कुमार, सोनू व महावीर शर्मा को लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए गई मेहनत के लिए मंच पर बुला फूल भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपने राजनीति सचिव दीपक मंगला व जिला महामंत्री पवन अग्रवाल की पीठ भी थपथपाई।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त नई संस्कृति को जन्म दिया है। अब किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नौकरियां दी नहीं जाती, बल्कि युवाओं द्वारा मेहनत के बल पर नौकरियां ली जाती हैं। सरकार का प्रयास है कि हरियाणा के प्रत्येक युवा को किसी न किसी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलें। जो युवा रोजगार नहीं ले पाएंगे, उन्हें कौशल के क्षेत्र में इतना हुनरमंद बनाया जाएगा कि वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। इससे प्रदेश में हर हाथ को काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में पांच नगर निगमों में सीधे मेयर, नगर निगम के सदस्यों, नगर परिषद, नगर पालिका, पंचायत समितियों व जिला परिषद के सभी चुनाव जीते हैं तथा लोकसभा की पहली बार सभी सीटें जीतकर नया इतिहास रचा है। इस जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में और अधिक मेहनत करनी होगी, ताकि पार्टी के 75 प्लस के आंकडे़ को पार किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में एक नई व्यवस्था कायम की है। पहले की सरकारों ने चप्पे-चप्पे पर भेदभाव और भ्रष्टाचार था, जिसे वर्तमान सरकार ने खत्म करने का काम किया। पारदर्शी तरीके से अब तक विभिन्न विभागों में 67 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाने खोले, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार किया गया। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 100 घंटे काम के बदले भत्ता देने की योजना बनाई है, जिसका अब तक करीब 60 हजार बेरोजगार युवाओं ने फायदा उठाया है। उन्होंने कहा कि जुलाई मास में गरीब लोगों के पीले कार्ड बनाए जाएंगे।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथों के ऊपर जो पसीना बहाया उसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश में भाजपा को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई।
कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक टेकचंद शर्मा, जिला परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व विधायक रामरतन, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरचंद गहलौत, कर्नल राजेंद्र रावत, भाजपा नेता हरेंद्रपाल राणा, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, वीरपाल दीक्षित, हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल ने भी अपने विचार रखे।

पलवल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करते हुए- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें