फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से मौसम हुआ ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहर में रविवार को फिर बेमौसम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ आई तेज आंधी से कुछ लोगों को नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से खासी गर्मी नहीं पड़ रही थी। पांचवें और छठे दिन तेज गर्मी के कारण उमस से लोग परेशान रहे। रविवार देर शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ एक घंटे जोरदार बारिश हुई। देर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी हो गया। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बड़े बड़े पेड़ गिर गए। आंधी के कारण सौंद, लोहिना, बंचारी गांव में कई घरों की टीन शेड हवा में उड़ कर दूर जा गिरी। गनीमत रही कि टीन शेड किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा। वहीं, कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से गांवों की बिजली गुल रही। कई इलाकों में 12 से 15 घंटे तक बिजली कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें